About Us

“अवधी किसान” एक प्रतिष्ठित मासिक पत्रिका है जो कृषि, ग्रामीण जीवन, पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आर्थिक-सामाजिक उन्नति के लिए समर्पित है। यह पत्रिका मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश के अवध क्षेत्र के किसानों की समस्याओं, उनकी जीवनशैली, खेती-बाड़ी से जुड़े नवाचारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी आम किसानों तक पहुँचाने का माध्यम है। अपनी सरल, सहज और लोकभाषा में लिखी गई सामग्री के कारण यह किसानों के बीच अत्यंत लोकप्रिय है।

'अवधी किसान' पत्रिका की शुरुआत किसानों की जागरूकता और उन्हें आधुनिक खेती की दिशा में प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई थी। इसमें कृषि वैज्ञानिकों, अनुभवी किसानों और कृषि विशेषज्ञों के लेख प्रकाशित होते हैं, जो खेती से जुड़ी नई तकनीकों, बीजों की उन्नत किस्मों, जैविक खेती, सिंचाई के आधुनिक साधनों, कीट नियंत्रण और पशुपालन के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हैं। इसके अतिरिक्त, पत्रिका में मौसम, फसल बीमा, कृषि ऋण और सरकारी सब्सिडी जैसी योजनाओं से संबंधित जानकारी भी नियमित रूप से प्रकाशित की जाती है।

अवधी किसान केवल खेती तक सीमित नहीं है। यह ग्रामीण समाज के समग्र विकास को भी महत्व देती है। पत्रिका में ग्रामीण शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और पर्यावरण सुधार जैसे विषयों पर भी लेख प्रकाशित होते हैं। इससे यह पत्रिका न केवल किसानों की खेती की उपज बढ़ाने में सहायक है, बल्कि उनके सामाजिक विकास में भी योगदान देती है।

इस पत्रिका की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसमें सफल किसानों की कहानियाँ प्रकाशित की जाती हैं। इन प्रेरणादायक कहानियों से अन्य किसान भी सीख लेकर अपनी खेती में सुधार करने का प्रयास करते हैं। साथ ही, “आपका सवाल–हमारा जवाब” जैसे कॉलम के माध्यम से किसानों के सवालों का समाधान विशेषज्ञों द्वारा किया जाता है। इससे किसानों में आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है।

भाषा और शैली की दृष्टि से “अवधी किसान” पत्रिका पूरी तरह से लोकभाषा और ग्रामीण संस्कृति से जुड़ी है। इसमें प्रयुक्त भाषा सरल, सहज और समझने में आसान होती है, जिससे शिक्षित और अर्धशिक्षित दोनों वर्गों के किसान इसे आसानी से पढ़ और समझ सकते हैं।

आज के युग में जब डिजिटल मीडिया का प्रभाव बढ़ रहा है, तब भी “अवधी किसान” पत्रिका अपनी प्रामाणिकता, उपयोगी जानकारी और ग्रामीण जीवन से जुड़ाव के कारण अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। यह न केवल किसानों को खेती की नई दिशा दिखाती है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा भी देती है।

इस प्रकार “अवधी किसान” मासिक पत्रिका ग्रामीण भारत की आवाज़ है, एक ऐसा मंच जो किसानों के हितों की रक्षा करता है, उनकी समस्याओं को उजागर करता है और उन्हें आधुनिक कृषि के नए युग से जोड़ता है। यह वास्तव में किसान और समाज के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है।

'अवधी किसान' यह सिर्फ पत्रिका नहीं है बल्कि एक सोच है, जो देश के करोड़ों लोगों का पेट भरने वाले अन्नदाताओं के अथक परिश्रम और समर्पण को कलम की स्याही से सींचकर उनकी उन्नति और खुशहाली दोगुना करने के लिए समर्पित है। यही नहीं यह पत्रिका उनके दर्द को समाज के सामने लाने और उसके निदान के लिए उचित मार्ग ढूंढने में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है। 

    देश के अन्नदाताओं के हाथों को मजबूती देने के लिए ही अवधी पत्रिका का प्रकाशन शुरू किया गया है। इसकी शुरुआत फरवरी 2021 में कोरोना काल जैसी विषम परिस्थितियों में हुई, जो अब भी अनवरत जारी है। जिसका श्रेय सिर्फ सभी सम्मानित पाठकों और किसानों को ही जाता है। जिनके सहयोग और अथाह प्यार के कारण ही पत्रिका का विस्तार कई प्रदेशों हो पाना संभव हुआ है। पत्रिका की यह निरंतरता बनी रहे, इसके लिए सम्मानित किसानों, पाठकों और लेखकों का सहयोग अपेक्षित है।   

 अवधी किसान पत्रिका का उद्देश्य सरकार और किसानों के बीच की कड़ी को मजबूती से बांधे रखना है, क्योंकि जब देश का किसान आर्थिक रूप से सशक्त होगा तो हमारा देश की उन्नति और खुशहाली भी बढ़ेगी, इसमें सबसे बड़ी भूमिका सरकार की है। हमारा प्रयास है हम इस पत्रिका के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार - प्रसार कर उसका लाभ किसानों पहुंचाने में कामयाब हो, तभी इसकी सार्थकता सिद्ध हो सकती है। 

'अवधी किसान'- राष्ट्रीय कृषि मैगजीन के उद्देश्यों में किसानों, केन्द्र सरकार की कृषि एवं किसानों से संबंधित नीतियों व कल्याणकारी योजनाओं, नीतियों की विस्तार से जानकारी देना। इससे किसानों को जानकारी मिल जाए कि कृषि के किस मद में कितनी सब्सिडी मिलेगी, किस-किस फसल पर यह सुविधा मिलेगी इसकी पूरी जानकारी किसानों तक पहुंचाना। किसानों के लिए फसल बीमा योजना, इसमें आ रही कठिनाइयों पर आलेख द्वारा बताना।

अवधी किसान को डिजिटल फलक पर लाने वाले संपादक कुमार मुकेश का कहना है कि यह पत्रिका समाज व महिलाओं को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है। देशभर में प्रकाशित हो रही कृषि मैगजीनों में अवधी किसान ने प्रकाशन के करीब एक वर्ष में अग्रणीय स्थान बनाया है।

अवधी किसान मैगजीन का प्रबंधन सकारात्मक सोच के साथ भविष्य में भी मैगजीन के स्वरूप को बनाए रखते हुए इसमें प्रकाशित सामग्रियों के स्तर में गुणकता बनाए रखने के प्रति संकल्पित है।

अपील...

'अवधी किसान' राष्ट्रीय कृषि मैगजीन की सदस्यता के लिए सालाना अंकों के लिए 500 रुपए शुल्क रखा गया है। चाहें तो 2/5 वर्षों की सदस्यता एक साथ ली जा सकती है।

मैगजीन में विज्ञापन एवं सदस्यता के लिए संपर्क 9452102602 पर कर सकते हैं।

अंशदान/ सब्सक्रिप्शन के फायदे - 

पत्रिका हर महीने की 10 तारीख तक सम्मानित पाठकों पहुंचाने की जिम्मेदारी हमारी है। वर्तमान में यदि वाचक एक साल की सदस्यता लेता है तो उसे साल के12 अंक मिलते है। सदस्यता लेने का महत्व यह है कि वाचक को वर्तमान में होने वाली सभी हलचल के बारे में आसानी पता चलता है।

जिसका विवरण नीचे उपलब्ध है।

अंशदान/ सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया:

EDITION

Subscription Rate

LIFETIME MEMBERSHIP

11000/-

print+digitel+ One Time Add ( One Year ) 

500/-

Print +Digitel + Two Time Add ( Two Year )

900/-

Print + Digitel + Five Time Add (Five Year)

2100/- 

अंशदान/ सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया:

निचे दिए गए 'अंशदान प्राप्त करे' बटन पर क्लिक करे।

पत्रिका की श्रेणी चुने।

आपका नाम, पता, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी पिन कोड के साथ दर्जा करे।

भुगतान के लिए 'आगे बढे' बटन पर क्लिक करे।

भुगतान का विवरण दे- जैसे की बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, ओटीपी दर्ज करे।

'भुगतान करे' बटन को क्लिक करे।

यदि आप का भुगतान हो गया तो आपको भुगतान की रशीद ईमेल, एसएमएस या वाहट्सएप् के माध्यम से संदेश प्राप्त होगा, कृपया इस रशीद की प्रिंट निकाल के उसे सम्भाल के रखे।

आपका सब्सक्रिप्शन हमें प्राप्त हुआ। आपको आगे आने वाले 12 अंक, 24 अंक, 60 अंक प्राप्त होंगे।

धन्यवाद......