Mansoon Corp : मानसून में उगाई जाने वाली कई फसलों से मिल सकता है अच्छा मुनाफा

Aug 4, 2025 - 20:53
 0  0
Mansoon Corp : मानसून में उगाई जाने वाली कई फसलों से मिल सकता है अच्छा मुनाफा

वर्षा ऋतु का समय खेती के लिए सबसे अधिक उपयोगी होता है। इस समय सबसे अधिक खेती धान की होती है लेकिन इसके अलावा किसान कई अन्य तरह फैसले लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।  

  मानसून के दौरान किसान सब्जी की खेती बड़ी ही सरलता से कर सकते हैं। क्योंकि इस दौरान इसकी मांग अधिक होती है। इसके अलावा मक्का भी एक प्रमुख फसल है, जिसे कम पानी और कम लागत में आसानी से किया जा सकता है। इसे पशु चरा, तेल व खाद्य पदार्थों के रूप में उपयोग किया जाता है। इस मौसम के दौरान पोषक तत्वों से भरपूर बाजरा की खेती की जाती है क्योंकि इसकी खेती में पानी की ज्यादा आवश्यकता नहीं पड़ती। सबसे बड़ी बात यह है कि यह फसल सूखा के प्रभाव को झेल सकती है। अधिक मांग होने से बाजार में इसकी कीमत भी अच्छी मिलतीं है। अरहर एक दाल वाली फसल है। इसे भी मानसून में बोया जाता है। इसकी खेती से मिट्टी की उर्वरता भी बनी रहती है और बाजार में इसकी मांग पूरे साल रहती है। इसके अलावा मूंगफली की खेती के लिए मानसून का समय उपयुक्त है। यदि सही तरीके से सिंचाई व देखभाल हुई तो यह कमाई का अच्छा श्रोत बन सकता है। जबकि मॉनसून में सोयाबीन की खेती करने पर किसान को अच्छा उत्पादन मिल सकता है।पशु चारे और खाद्य उद्योग में भी इसकी भारी मांग है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Awadhi Kisan A Former Magazine