मछली की यह प्रजाति कर सकती है आपको मालामाल

देश में खेती - किसानी के अलावा मछली पालन की ओर लोगों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। इसे बढ़ावा देने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें भी अनुदान मुहैया करा रहीं हैं। ऐसे में किसान इस तरह की मछली का पालन करें जिनकी बाजार में मांग अधिक हो और उनका दाम भी अच्छा मिल सके। तो आपको बताते हैं बिल्कुल एक ऐसी मछली है, जिन्हें उचित तरीके से पाला जाए तो उसका परिणाम भी सकारात्मक निकलेगा।
बात हो रही है हिल्सा मछली की। यह बांग्लादेश की राष्ट्रीय मछली भी है। यह मुख्य रूप से भारत में यह नर्मदा, गोदावरी, हुगली और महानदी जैसी नदियों में पाई जाती है। हालांकि पहले इसे तालाब में पालना कठिन था लेकिन वैज्ञानिक प्रयासों से अब इसका पालन तालाब में भी आसान हो गया है।
हिल्सा मछली की खासियत
हिल्सा मछली न केवल स्वाद लाजवाब है बल्कि इसके पीछे सेहत के भी कई बड़े फायदे छिपे हैं। डॉक्टरों की मानें तो इसके सेवन ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है साथ ही दिल की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। वहीं दिमाग की ताकत भी बढ़ती है। इसमें मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए बेहद लाभदायक हैं।
पानी की शुद्धता और खारापन बेहद जरूरी
हिल्सा मछली को पालने के लिए कुछ जरूरी बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इसके पालन के लिए पानी में खारापन का होने के साथ शुद्धता भी बेहद जरूरी है। पानी का पीएच 7.4 से 7.5 और ऑक्सीजन स्तर बेहतर होना चाहिए। वहीं इसके खाने को लेकर विशेष धान देने की जरूरत है। इसी को देखते हुए वैज्ञानिकों ने खासतौर पर भोजन तैयार किया है, जिसमें जीवित जूप्लांकटन शामिल है। इससे इनका तेजी से विकास होता है।
ऐसे हो सकती है आमदनी
एक मछली पालक एक हेक्टेयर तालाब में हिल्सा मछली पालता है, और हर मछली औसतन 700 ग्राम की होती है, तो कुछ ही समय में उसे 1000 किलो मछली का उत्पादन मिल सकता है। यह मछली लगभग 2000 रुपये किलो बिकती है। इस तरह से मछली पालक अच्छी आमदनी हो सकती है।
What's Your Reaction?






