किसानों को जारी की गई 2398 करोड़ रुपये की राशि

Aug 2, 2025 - 18:31
Aug 2, 2025 - 18:34
 0  0
किसानों को जारी की गई 2398 करोड़ रुपये की राशि

महाराष्ट्र सरकार सोयाबीन और कपास उत्पादक किसानों को 5000 रुपये की सब्सिडी मुहैया करा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने खरीफ सीजन 2023 के लिए सब्सिडी देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। योजना के तहत राज्य के 49 लाख से अधिक किसानों को यह सब्सिडी भी जारी की गई थी। 

   कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार ने सब्सिडी वितरण के पहले चरण की शुरूआत की। सरकार ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से 49.5 लाख पंजीकृत किसानों के खातों में 2,398.93 करोड़ रुपये जमा किए। 

 प्रदेश के कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा कि 96 लाख किसान योजना के लाभ के लिए पात्र हैं। आधार सत्यापन और अन्य प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद चरणबद्ध तरीके से शेष किसानों को भी सब्सिडी का लाभ दिया जाएगा। कृषि विभाग के अनुसार राज्य में कपास और सोयाबीन की खेती करने वाले 96 लाख किसान हैं, जिनमें से 68,06,923 किसान सब्सिडी पाने के लिए सरकारी पोर्टल पर जानकारी अपलोड की है।

पिछले साल खरीफ सीजन में सोयाबीन और कपास की फसल को बहुत नुकसान हुआ था। इसके बाद सरकार ने प्रति हेक्टेयर 5,000 रुपये की सब्सिडी देने की घोषणा की थी। एक किसान सिर्फ दो हेक्टेयर तक ही इस सब्सिडी का लाभ उठा सकता

 है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Awadhi Kisan A Former Magazine