कृषि मेले में किसान ले सकेंगे उन्नत खेती की जानकारी

Aug 3, 2025 - 09:23
 0  0
कृषि मेले में किसान ले सकेंगे उन्नत खेती की जानकारी

मध्यप्रदेश के इंदौर के कृषि महाविद्यालय, लाला राम नगर में आयोजित चार दिवसीय फार्मटेक एशिया अंतरराष्ट्रीय कृषि मेला और प्रदर्शन का शुभारंभ किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने किया। इस दौरान उन्होंने किसानों से उन्नत कृषि के लिए नवाचारों को अपनाने का आह्वान किया। प्रदर्शनी में दो सौ से अधिक कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।

 कृषि मंत्री ने कहा कि यह कृषि मेला और प्रदर्शनी में किसानों को नवीन तकनीकी और नवाचारों से अवगत कराया जायेगा। ताकि इनके उपयोग से किसानों को लाभ मिल सके।

 प्रदर्शनी में कृषि और बागवानी, मशीनरी, ग्रीनहाउस और पॉलीहाउस प्रौद्योगिकी, ट्रैक्टर निर्माता, टायर निर्माता, पाइप्स और पम्प्स निर्माता, सिंचाई और जल संचयन, डेयरी मशीनरी, पशु आहार, खाद, बीज कीटनाशकों के उत्पादकों द्वारा नवीन एवं अद्यतन तकनीकों के बारे में जानकारी दी जायेगी। प्रदर्शनी में पोंड लाइनर, ट्रेक्टर, मल्चिंग, कृषि एवं बागवानी, यन्त्र, बीज, खाद्य एवं जैविक खाद्य, ड्रोन टेक्नोलॉजी के जीवंत प्रदर्शनों का आयोजन हो रहा है।

किसानों को उनकी आय बढ़ाने में मदद मिल सके, इसके लिए सम्मेलन में कृषि प्र-संस्करण, डेयरी प्र-संस्करण, किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने और जैविक खेती पर तकनीकी सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। प्रदर्शनी में किसानों के लिये प्रवेश नि:शुल्क है। प्रदर्शनी में किसानों को सम्मानित भी किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Awadhi Kisan A Former Magazine