सेब की खेती ने बदल दिया सुषमा मेहता का जीवन, अब दूसरों को दे रही रोजगार

हिमाचल प्रदेश की सुषमा मेहता ने सेब की खेती और फूड प्रोसेसिंग के जरिए सफलता हासिल की और अब स्थानीय महिलाओं को रोजगार दे रही हैं। जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी।

Aug 4, 2025 - 17:41
Jan 24, 2026 - 09:29
 0  1
सेब की खेती ने बदल दिया सुषमा मेहता का जीवन, अब दूसरों को दे रही रोजगार

"हिमाचल प्रदेश की सुषमा मेहता ने खेती और फूड प्रोसेसिंग के जरिए बनाई सफलता की नई मिसाल, स्थानीय महिलाओं के लिए बनाई रोजगार की राह।"

हिमाचल प्रदेश के छोटे से गांव पामलाही की रहने वाली सुषमा मेहता ने साबित कर दिया कि महिलाएं किसी भी कठिन परिस्थिति में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। सुषमा ने न केवल अपने लिए सफलता के रास्ते खोले, बल्कि दूसरों को रोजगार देने में भी अहम भूमिका निभाई।

सुषमा के पति की आय केवल उनके सेब के बागानों से थी, लेकिन कुछ कमियों के कारण उन्हें अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही थी। खेती-बाड़ी के अनुभव की कमी के बावजूद, सुषमा ने इस चुनौती को अवसर में बदलने का संकल्प लिया।

इसी दौरान उन्हें यारा फर्टिलाइजर के बारे में जानकारी मिली। पास के खेत में आयोजित डेमो में उन्हें बैलेन्स्ड क्रॉप न्यूट्रिशन प्लान के फायदे बताए गए। सुषमा ने यारा की टीम को अपने खेत बुलाया और मिट्टी की जांच के बाद एक विशेष पोषण योजना तैयार कराई।

सुषमा ने इस योजना को अपनाया और जल्दी ही इसका असर देखने को मिला। उनके सेब अब और भी चमकदार और हरे-भरे हो गए। बाजार से उनकी आमदनी भी बढ़ने लगी।

सुषमा ने इसके बाद फूड प्रोसेसिंग की शुरुआत की। अब उनका यह प्रयास अन्य महिलाओं के लिए भी आजीविका का साधन बन चुका है। उनके द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट की गुणवत्ता और स्वाद ने इसे भीड़ में अलग पहचान दिलाई है।

सुषमा का कहना है कि उनकी सफलता का राज सही पोषण योजना, मेहनत और महिलाओं को सशक्त बनाने की इच्छा है। अब उनका मकसद है कि और अधिक महिलाओं को रोजगार देने के साथ ही सेब की खेती और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करना।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Awadhi Kisan A Former Magazine