बांग्लादेश और म्यांमार से बढ़ा भारत को सुपारी निर्यात

Aug 2, 2025 - 18:44
 0  0
बांग्लादेश और म्यांमार से बढ़ा भारत को सुपारी निर्यात

सुपारी को लेकर सरकारी आंकड़ों के अनुसार, बांग्लादेश से भारत को सुपारी का निर्यात 2023-24 में 13.29 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2024-25 में 53.06 मिलियन डॉलर हो गया है। इसका मतलब है कि कुल भारतीय आयात में बांग्लादेश की हिस्सेदारी 2023-24 में 9 प्रतिशत से बढ़कर 2024-25 में 37 प्रतिशत हो गई। म्यांमार से भी भारत को सुपारी का निर्यात बढ़ा है। यह 2023-24 में 15.61 मिलियन डॉलर था, जो 2024-25 में बढ़कर 33.20 मिलियन डॉलर हो गया।

वर्ष 2024-25 में श्रीलंका और इंडोनेशिया से भारत को सुपारी के निर्यात में गिरावट आई है। श्रीलंका से भारत को 2023-24 में 69.87 मिलियन डॉलर मूल्य की सुपारी का निर्यात हुआ था, जो 2024-25 में घटकर 35.97 मिलियन डॉलर रह गया। इसी तरह, इंडोनेशिया से सुपारी का निर्यात 2023-24 में 43.14 मिलियन डॉलर से गिरकर 2024-25 में 15.36 मिलियन डॉलर हो गया। भारत ने 2022-23 में कुल 258.19 मिलियन डॉलर और 2021-22 में 90.18 मिलियन डॉलर मूल्य की सुपारी आयात की थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Awadhi Kisan A Former Magazine