गोबर से बने उत्पादों से शुरू किया शोरूम, जाने मुनाफा
गोबर से बने उत्पाद बेचकर गोधन एंपोरियम से अब तक तीन वर्षों में कुल 12 लाख 49 हजार रूपए की आमदनी हो चुकी है। वर्ष 2020-21 में 4 लाख 50 हजार, वर्ष 2021-22 में 4 लाख 87 हजार और वर्ष 2022-23 में 3 लाख 12 हजार रुपए की आय हुई है। यहां की महिला सदस्यों ने बताया कि हर माह यहां से समूह की महिलाएं लगभग 40 हजार रुपए कमा रही हैं। यहां पर गौठान महिला समूह की दो महिला सदस्य शिफ्टवार रहती हैं। हालांकि मंगलवार को एम्पोरियम में साप्ताहिक अवकाश भी रहता है।
इस एम्पोरियम में गौठान से जुड़ी महिला समूह ही संचालित करती है, समूह की महिलाएं अम्बिकापुर सिटी लेवल फेडरेशन की सदस्य हैं। अब यहां गोबर से पेन्ट बनाने और दोना पत्तल तैयार करने की यूनिट भी शुरू हो चुकी है। समूहों की सदस्यों को लाभांश के रूप में हर महीने 6 से 7 हजार रुपए तक मिल जाता है।
इस एम्पोरियम में पूजा-पाठ, हवन आदि के लिए लोग गौ काष्ठ, अगरबत्ती खरीदते हैं। इसी तरह लोग यहां से गोबर के कंडे भी खरीदते हैं। वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग लोग घरों के गमलों के साथ ही अन्य बागवानी कार्यों के लिए कर रहे हैं।
यहां से गोबर पेंट की बिक्री भी हो रही है। वर्तमान में यहां प्रतिदिन 40 से 60 ग्राहक का आना-जाना होता है। गोबर के उत्पादों की लोकप्रियता को देखते हुए यहां और भी बिक्री बढ़ने की संभावना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

