मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

Aug 2, 2025 - 07:56
 0  23
मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक अगले सात दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और आसपास के पूर्वी भारत में भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है। 2 और 3 अगस्त के दिन हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, मेघालय और 3 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश और बिहार में अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है।

अगले 6 से 7 दिनों के दौरान तमिलनाडु, केरल में भारी बारिश की संभावना है।

 अगले 6 से 7 दिनों के दौरान मध्य और उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में हल्की बारिश होने की संभावना है।

एक अगस्त को बारिश का पूर्वानुमान

ऑरेंज अलर्ट: मौसम विभाग के अनुसार एक अगस्त को असम, मेघालय, बिहार और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

 अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पंजाब, तमिलनाडु, पुडुचेरी कराईकल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पश्चिम राजस्थान में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

यलो अलर्ट : इसके अलावा अंडमान निकोबार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पश्चिम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उड़ीसा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, विदर्भ और पश्चिम बंगाल में अनेक स्थानों पर हवा-आंधी और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

दो अगस्त को बारिश का पूर्वानुमान, 

रेड अलर्ट: मौसम विभाग के मुताबिक कल के दिन असम, मेघालय, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में कुछ स्थानों पर अत्यधिक बारिश होने की संभावना है।

ऑरेंज अलर्ट: आज अरुणाचल प्रदेश और बिहार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

इसके अलावा छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, केरल, माहे, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

यलो अलर्ट: इसके अलावा अंडमान निकोबार, बिहार, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उड़ीसा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और विदर्भ में अनेक स्थानों पर हवा-आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Awadhi Kisan A Former Magazine