नियति ने बदली किसान की किस्मत, आलू की खेती से कमा रहे विदेशों जैसी कमाई

Aug 4, 2025 - 18:08
 0  0
नियति ने बदली किसान की किस्मत, आलू की खेती से कमा रहे विदेशों जैसी कमाई

कहते हैं कि हर चीज इंसान के वश में नहीं होती कुछ को नियति ही तय करती है, ऐसा ही कुछ हुआ पंजाब के फरीदकोट जिले के रहने वालें बोहर सिंह गिल के साथ। उनका सपना था कि वह अपने साथियों की तरह ही विदेश जाकर डॉलर में कमाई करेंगे, लेकिन नियति को तो कुछ ओर ही मंजूर। हुआ यूं कि अचानक उनके मन में खेती से जुड़ने का विचार आया तो उन्होंने अपने परिवारिक खेती को अपनाया, जिसके बदौलत आज वह विदेश से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं। उनका कहना है वह हर एकड़ से 1 लाख का मुनाफा कमा रहे हैं। 250 एकड़ से उनकी सालाना आमदनी लगभग 2.5 करोड़ है। उनका कहना है कि यह आय उनके विदेश में बसे दोस्तों से कम नहीं है। इसके अलावा वह हर साल 250 लोगों को 3-4 महीने के लिए और करीब 20 लोगों को स्थाई रोजगार भी देते हैं। 

ऐसे हुई खेती के सफर की शुरुआत

फरीदकोट निवासी बोहर सिंह ने अपने सफर की शुरुआत अपनी पुश्तैनी जमीन से की। 37 एकड़ से शुरू हुई खेती धीरे धीरे बढ़ती गई। समय के साथ उन्होंने 200 एक्स जमीन पट्टे पर लेकर इसे और विस्तारित किया। हालांकि उन्होंने पहले गेहूं और धान की खेती की लेकिन अब आलू खेती कर रहे है, जो 250 एकड़ में फैली है। 

सिंचाई के लिए अपनाई नई तकनीक

पानी की कमी को पूरा करने के लिए उन्होंने नई तकनीकी अपनाई। इसके लिए उन्होंने पहले स्प्रिंकलर सिस्टम लगवाया। जिससे आलू की खेती में 50% तक पानी की बचत हुई और उत्पादन भी बढ़ा। उन्होंने बताया कि आज 150 एकड़ में स्प्रिंकलर सिस्टम लगा है और जल्द ही वे इसे पूरे खेतों में लागू करेंगे।

सरकारी सब्सिडी बनी मददगार

सिंचाई को लेकर उनकी समस्या का हल सरकार की से दी गई सब्सिडी भी मददगार साबित हुई। सिंचाई के लिए सरकार की तरफ से स्प्रिंकलर सिस्टम पर पुरुष किसानों को 80% जबकि महिला किसानों को 90% तक सब्सिडी मिलती है। सब्सिडी के बाद खर्च मात्र ₹15,000 प्रति एकड़ आता है। उन्होंने अन्य किसानों से इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Awadhi Kisan A Former Magazine